दुर्गा पूजा उत्सव के उपलक्ष में प्रमुख चंद्रावती देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर राम लीला मंच का किया गया उद्घाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – झारखण्ड

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार प्रखंड अंतर्गत अपना गृह पंचायत पाचाडुमर में दुर्गा पूजा महापर्व के उपलक्ष्य पर होने वाली रामलीला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्री मति चंद्रावती देवी, मुखिया श्याम सुन्दर बैठा एवं केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि के साथ मुख्य रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया वहीं पूजा कमिटी सदस्यो द्वारा सभी गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी ने रामायण की रचना एवं विशेषता बताते हुए कही की महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है। इसमें श्रीराम की गाथा है। इसे आदिकाव्य तथा इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि” भी कहा जाता है। संस्कृत साहित्य परम्परा में यह रामायण हिंदुओं का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर उपस्थित है, तथा रामायण से हमें माता-पिता की आज्ञा का पालन करना, भाइयों से प्रेम करना, गुरु का आदर करना, अपने से छोटों को प्रेम और सम्मान देना, एक पत्निव्रत धर्म का पालन करना, पति के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखना, राजधर्म और कर्तव्य का पालन करना। वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि रामलीला कार्य क्रम में शांति व्यवस्था बनाए एवं किसी भी तरह की अफवाह से बचें। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, कमिटी के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पासवान, सचिव प्रद्युमन प्रसाद, कमिटी के संरक्षक एवं मंच संचालक उदय प्रसाद, मुरारी प्रसाद,अखिलेश प्रसाद, बबलू प्रसाद, हीरालाल ठाकुर, सुधीर कुमार, मुनिलाल प्रजापति, डायरेक्टर मनि भूषण प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Comment