रामलीला व पूजा पंडालों के आयोजन पूर्व ले अनुमति – एडीएम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता

रामलीला स्थल के साथ आने जाने वाले मार्गों पर प्रकाश की हो समुचित व्यवस्था

नवरात्र के दरमियान नगर में साफ सफ़ाई की चाक चौबंद हो व्यवस्था बिजली आपूर्ति भी पर्याप्त रहे

दुद्धी/ सोनभद्र|स्थानीय कोतवाली परिसर में आज आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक एडीएम सहदेव मिश्रा व विजय शंकर मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें त्यौहार के आयोजन को लेकर विभिन्न आयोजकों से जानकारी हासिल की गई , साथ ही कई बिंदुओं पर सुझाव भी लिए | जेवीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल , कुलभूषण पांडये आदि लोगों ने प्रशासनिक अमले को बताया कि चूंकि दशहरा व दुर्गा पूजा के दौरान कोई भी जुलूस व शोभायात्रा विवादित मार्गों से नहीं जाता इस कारण त्यौहार में विवाद की संभावना नही है हम शांति से अपना त्यौहार का आयोजन करेंगे|जिस पर जामा मस्जिद सदर कल्लन ख़ाँ ने भी त्यौहार आयोजन को लेकर कोई एतराज नहीं जताया और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सहमति जताई|
एडीएम श्री मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किये जाएंगे |इसका ध्यान रखे कि नई पम्परा की शुरुवात ना होने पाए,
किसी कार्यक्रम की आयोजन से पूर्व अनुमति जरूरी है चाहे रामलीला हो या दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना|रामलीला स्थल पर प्रकाश का समुचित व्यवस्था रहे जिससे रामलीला उपरान्त महिलाओं व बच्चियों के साथ असहजता स्थिति उत्पन्न ना हो|
रामलीला में अश्लील गाने किसी भी शर्त पर ना बजने पाए , ना ही नृत्य का कार्यक्रम हो|
धार्मिक स्थल पर लाउड स्पीकर की आवाज अधिकतम 60 डेसीमल ही रहे|
कहा कि पूजा आयोजन के दौरान पूजा आयोजन कमेटी चौकन्नी रहे जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे|
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को आयोजन से पूर्व पंडाल स्थल की जांच किये जाने की ताकीद की|
पूजा पंडालों व रामलीला के दरमियान कही भी नंगा तार ना हो जिससे किसी को भी विद्युत पक्षाघात ना लगे| नगर में साफ सफाई व विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर अधिशासी अधिकारी व पॉवर कारपोरेशन के अभियंता को निर्देशित किये|इस मौके पर सी ओ प्रशिक्षु अमित कुमार तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ,l कोतवाल श्रीकांत राय ,क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह के साथ संभ्रांत जनों में कन्हैया अग्रहरी , सुरेन्द्र अग्रहरी सुमित सोनी कुलभूषण पांडेय , दिलीप पाण्डे राकेश आजाद प्रेमचंद्र यादव ,रामपाल जौहरी ,कमल कुमार कानू , सुरेंद्र गुप्ता , ,संजू तीवारी ,सूरजदेव सेठ ,प्रेमनारायण उर्फ मोनु सिंह ओम प्रकाश अजय रत्नेद्र जायसावल,दिवान सिंह ,त्रिभुवन यादव ,ईश्वर प्रसाद निराला ,सुरेशचंद ,सदर कल्लन खाँ ,अखाड़ा कमेटी सदर मो वैश , परवेज आलम ,राफ़े खाँ सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन मौजूद रहें|

Leave a Comment