भगवान राम के चरित्र से मानव जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है – रामशकल सांसद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता

दुद्धी – सोनभद्र

श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री रामलीला नाट्य कला परिषद के नेतृत्व में बुधवार की शाम मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राम शकल ने हनुमान जी का पूजन अर्चन कर श्री राम लीला मंचन का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि भगवान राम के चरित्र से मानव जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। श्री राम के वृतांत का मंचन के माध्यम से सीख लेकर हमे स्वयं के चरित्र निर्माण को करना चाहिए।

तदोपरांत स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव पार्वती के संवाद व नारद मोह की लीला का मंचन किया। लीला के दौरान नारद जी की तपस्या के पश्चात महाराज इंद्र के मन में उनकी तपस्या को देख कर भय उत्पन्न होता है कि कहीं महर्षि नारद हमारा सिंहासन ना ले ले जिस पर उन्होंने अपने मित्र कामदेव को उनकी तपस्या को भंग करने के लिए उनके पास भेजा परंतु कामदेव देव से नारद जी की तपस्या को भंग नहीं कर पाए तो शरणागत हुए देवर्षि नारद जी ने पूछा कि बताओ तुम्हारे यहां आने का क्या अर्थ है तो कामदेव ने उत्तर दिया कि देवराज इंद्र को डर हो गया था कि कहीं आप उनके स्वर्ग पर अधिकार ना कर ले इसी वजह से मैं उनके द्वारा यहां भेजा गया हूं, मैं शरणागत हूं। मैं अपनी कलाओं के बावजूद आपकी कंदराओं को भंग नहीं कर सका हमें क्षमा करें। तत्पश्चात नारायण अति प्रसन्न होकर अपने पिता ब्रह्मदेव के यहां जा कर यह खबर सुनाते हैं। उस पर ब्रह्म देव शुभ कामना देते हुए यह कहा कि जैसे तूने यह सूचना मुझे दिया यह सूचना श्री हरि विष्णु को मत देना उसके बाद नारद जी भगवान शंकर के कैलाश पर पहुंचते है। भगवान भोले नाथ को काम देव पर विजय की सूचना बताते है जिसपर भोले नाथ उन्हें विभिन्न प्रकार से समझाया कि यह खबर श्री हरि विष्णु को किसी भी परिस्थिति में मत बताना वहा से प्रणाम कर नारद जी सीधे श्री विष्णु के यहां पहुंच कर सारा वृतांत बताते है।और वहां से चल जाते है।
नारद जी के मन के अहंकार को मिटाने के लिए भगवान विष्णु माया रचते है जिसके चक्कर में नारद जी बुरी तरह फस कर भगवान विष्णु को श्राप दे देते है श्राप के है कारण भगवान विष्णु को श्री राम के रूप में अवतरित होना पड़ा।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु सी ओ अमित कुमार समारोह अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव महामंत्री कमल कानू कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि कमलेश कुमार कमल देवेन्द्र मिश्रा कन्हैयालाल अग्रहरि नित्यानंद पंकज जायसवाल सुरेंद्र गुप्ता नन्दलाल ,कुलभूषण पांडेय दिलीप पांडेय प्रभारी निरीक्षक श्री कांत सिंह कस्बा इंचार्ज संजय सिंह सहित सैकड़ों संभ्रांत उपस्थित रहे।

Leave a Comment