तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार लोहिया समता हाई स्कूल में थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि के द्वारा सड़क सुरक्षा नियम बच्चों को बताते हुए उन्होंने कहा कि
बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा के नियम क्यों जरुरी हैं?
बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को जानना काफी आवश्यक है। वजह यह है कि दिन-ब-दिन बच्चों से जुड़े सड़क दुर्घटना के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। रुको, देखो फिर सड़क पार करो
घर से बाहर निकलते ही सड़क पर जाने से पहले बच्चे को यह समझाया कि सड़क पर जाने व सड़क पार करने से पहले उसे अपने सुरक्षित स्थान पर रुकना चाहिए। उसके बाद बच्चे को सड़क के दाईं व बाईं तरफ देखना चाहिए। वहीं अगर इस दौरान सड़क पर कोई वाहन तेज गति में है, तो उसके जाने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। फिर जब यह सुनिश्चित हो जाए कि रास्ता पूरी तरह से साफ है, तो ही उसे सावधानी के साथ सड़क पार करनी चाहिए। एवं ध्वनि पर ध्यान दें
सड़क के किसी मोड़ पर आते हुए वाहनों को नहीं देखा जा सकता है। इसलिए बच्चे को बताया कि अगर वह सड़क के किसी मोड़ पर हैं और सड़क पार कर रहे हैं, तो उन्हें आस-पास से आने वाली तेज और मंद ध्वनियों को ध्यान से सुनना चाहिए। साथ ही सड़क के दाईं और बाईं तरफ भी देखना चाहिए। अगर आने वाली ध्वनि तेजी से करीब आती सुनाई दे रही है, तो उस समय सड़क पार नहीं करना चाहिए। वजह यह है कि इस तरह की ध्वनि तेज रफ्तार से आ रहे वाहन का संकेत हो सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चे को कुछ पल के लिए प्रतीक्षा करना चाहिए और जब वाहन निकल जाए, उसके बाद ही सड़क पार करना चाहिए।मौके पर HM, अंबिका पाल, दिलेश गुप्ता, जवाहर दूबे, अनिल राम, दिलीप कुमार महथा, श्रवण पाल, गौतम कुमार पाल, सोनू सिंह, राहुल कुमार, सतीश बैद्य, सुदर्शन बैठा, मंजरूल हक अंसारी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।






