स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़खानी करने वाले 4 शोहदे गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| बुधवार को स्कूल जाते समय एक छात्रा को छेड़खानी करने वाले चार शोहदों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों सोहराब पुत्र अलाउद्दीन अंसारी , रुस्तम अली पुत्र इलियास अंसारी , अजमेरुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन सेराजी , वसीम पुत्र हकीमुद्दीन अंसारी सभी निवासी दिघुल के खिलाफ 354/ 506 आईपीसी व 7/8 व 9छ पॉस्को एक्ट मुकदमा दर्ज कर आज अभियुक्तगणों को रेलवे स्टेशन दुद्धी के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे कही भागने के फिराक में थे| आरोपियों को पकड़ने में एसआई एनामुल हक व महिला उप निरीक्षक सविता की विशेष भूमिका रही|

Leave a Comment