तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर तहसील सभागार में बीएलओ के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। नगर पंचायत दुद्धी व पिपरी के सभी बीएलओ को एसडीएम शैलेंद्र मिश्र और तहसीलदार ब्रजेश वर्मा की देख- रेख में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, घटाने और संशोधन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि नगर पंचायत के सभी बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्य करें। मतदाता सूची को सही ढंग से तैयार करें। वहीं सभी मतदाता को आधार से जोड़ने को कहा गया। ताकि उनको नगर पंचायत के चुनाव के पहले आधार से जोड़ा जा सके। एसडीएम ने बीएलओ के साथ सभी बूथों के अनुसार समीक्षा भी किया। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया की दिव्यांग मतदाता, 80 वर्ष उम्र से ज्यादा मतदाता की सूची, क्लस्टर का चयन, सभी बूथों का बूथ नंबर लिखना सहित कई और मतदान की तैयारी के बारे में निर्देश दिया गया। तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवा मतदाताओं को जरूर जोड़े। सभी बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण नाम बढ़ाने, घटाने और संशोधन का कार्य घर-घर जाकर करें। कही भी कोई समस्या हो तो सुपरवाइजर एवं मुझसे संपर्क करें। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत दुद्धी अधिशासी अभियंता भारत सिंह, निरंजन अग्रहरि, मनोज कुमार, लक्ष्मी पूरी, मधु रॉय, किरण रॉय, आकांक्षा, ज्योत्सना सिंह सहित अन्य बीएलओ कर्मी मौजूद रहे।






