तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज /सोनभद्र। स्थानीय थाना विंढमगंज रेंज क्षेत्र के अंतर्गत छेत्रिय वनाधिकारी इमरान ख़ान ने बताया कि रेंज के अति दुरुह तथा पहाड़ी इलाका औरादंडी में पिछले कुछ दिनों से कनहर नदी से अवैध बालू खनन कि शिकायत मिल रही थी जिसे प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट मनमोहन मिश्रा के निर्देश पर विंढमगंज रेंज के टीम ने रविवार की भोर में औरादंडी के कनहर नदी से अवैध बालू खनन कर रहा प्रीत कंपनी का ट्रैक्टर को मौके पर पकड़कर विंढमगंज रेंज कार्यालय लाकर वन विभाग ने अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। उधर वन विभाग की इस कार्यवाही से खन्नकर्ताओ में हड़कंप मचा हुआ है। रेंजर खान ने बताया कि किसी भी कीमत पर रेंज के अंतर्गत बालू बोल्डर का अवैध खनन नही होने दीया जाएगा। अवैध खनन में लिप्त पकड़ा गया ट्रैक्टर का स्थान औराडंडी कंपार्टमेंट नंबर 1,स्थान कनहर नदी ट्रैक्टर कम्पनी प्रीत नीला रंग दिनांक 25 /09/2022 समय प्रातः 4:00 बजे मौके पकड़ने वाले टीम इस प्रकार_इमरान खान क्षेत्रीय वन अधिकारी, दिलीप सिंह वन दरोगा, अवधेश कुमार वन रक्षक, देवचंद यादव वनकर्मी,रघुनाथ यादव वनकर्मी मौजूद रहे।






