पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

मोदी जी के मन की बातों को सुनने के लिए पंचायत भवन पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं गांव के लोग शामिल रहे

विंढमगंज/ सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटवेढवा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर भाजपा मंडल विंढमगंज शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 351 स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा दिन 11:00 बजे से मन की बात सुनने के लिए लोग एक जगह एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के बातों को गौर से सुना और इसके बाद इस विंढमगंज मंडल में आज 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह संपन्न कराया गया जिस के मुख्य अतिथि जिला मंत्री दिलीप पांडे रहे मुख्य अतिथि को मंडल अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया उसी क्रम में मंडल महामंत्री तारा देवी के द्वारा नीरज अग्रहरी काशी प्रांत मीडिया प्रभारी को पुष्प अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, इसके बाद रूपा गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष विंढमगंज के द्वारा भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी को पुष्प अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया, सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प फूल माला चंदन धूप अगरबत्ती जला कर उनको याद किया गया इसी क्रम वहां पर उपस्थित सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर याद किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर लोगों से आग्रह किया गया कि आप सब एक संकल्प लें कि समाज में एक अच्छा काम जरूर करेंगे और उन्होंने मोदी जी के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया और दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिन दयाल उपाध्याय एक समाज के ऐसे व्यक्ति थे जो एक अच्छा सोच रखते थे देश के लिए समाज के लिए आज दिन दयाल उपाध्याय जी के सोचो को साकार हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं आज दीनदयाल उपाध्याय जी के याद में मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किया गया है ताकि इनकी याद हमेशा हम सब के बीच बनी रहे ।इस कार्यक्रम के नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, नंदकिशोर गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक, संजय गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य,मंच संचालन अजय गुप्ता मंडल महामंत्री ने किया,मौके पर उपस्थित संजीव गुप्ता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगत नारायण जायसवाल, अमित केसरी, सुरेंद्र रावत बुथ अध्यक्ष, गुलाब बैठा बूथ अध्यक्ष, राकेश गुप्ता, बिंदेश्वरी, सुरेश देहाती, जगदंबा भारती, सनी गुप्ता, संजीत गुप्ता, आशीष गुप्ता, जितेश गुप्ता, सीमा देवी महिला मोर्चा महामंत्री, ज्योति देवी, इंदु देवी, विमला देवी, शांति देवी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment