28 सितंबर तक अपने मेरिट रैंक एवमं समस्त अभिलेखों सहित संस्थान में उपस्थित होकर ले प्रवेश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र|जनपद सोनभद्र के राजकीय आईटीआई दुद्धी,रॉवर्ट्सगंज ,घोरावल एवमं नकटू बीजपुर संस्थान में रिक्त सीटों के सापेक्ष ,जनपद स्तरीय चतुर्थ चरण में प्रवेश लिए जाने हेतु ऐसे पूर्व पंजीकृत एवमं नवीन ऑनलाइन आवेदनकर्ता,जिसका गृह जनपद सोनभद्र है को सूचित किया जाता है कि संस्थावार / व्यवसायवार,रिक्तियों की सूची एवमं परिषद से प्राप्त गैर चयनित अभ्यर्थियों की सूची/ मेरिट सूची इन सभी संस्थानों के सूचना पट्ट पर चस्पा है|अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के समय जनपद में दिए गए संस्थानों / व्यवसायों के विकल्प के सापेक्ष रिक्त सीट पर आवंटन हेतु जिस संस्थान में प्रवेश चाहते है उस संस्थान में 28 सितंबर तक अपने मेरिट रैंक एवमं समस्त वांछित अभिलेखों सहित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग करना सुनिश्चित कर ले ,प्रवेश प्रक्रिया में निर्धारित तिथि एवमं समय तक प्रतिभाग ना करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश/ चयन हेतु विचार नही किया जाएगा ,उक्त आशय की जानकारी नोडल आईटीआई के प्रिंसिपल जीएस यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है|

Leave a Comment