तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| सोमवार को दुद्धी ब्लॉक में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एमएलसी विनीत सिंह को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा|दिए ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए योगी सरकार द्वारा 6000 रुपये वार्षिक मीटिंग भत्ता एवमं 3 लाख का जीवन बीमा लागू करने तथा मनरेगा में कार्य करने का अधिकार देने के लिए सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया और अवगत कराया कि दुद्धी ब्लॉक में 6 मीटिंग नहीं हो पाया और ना ही मनरेगा कार्य योजना के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा कोई कार्य नहीं कराए जाने पर असंतोष जाहिर की|क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कोई भी निधि नही होने से ग्रामीण जनता में शर्मिंदगी उठाने की बात कही कहा कि हम क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हाल ऐसा है कि हम एक हैंडपम्प भी नहीं बनवा सकते|इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 5 हजार मानदेय दिए जाने , पर्सनल विकास निधि खाता ,तीन ग्राम पंचायतों के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बैठने के लिए एक कार्यालय,ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सम्मान दिए जाने ,मनरेगा गारंटी रोजगार योजना के तहत क्षेत्र पंचायत को प्रस्ताव व कार्य कराने का अधिकार जल्द से जल्द दिए जाने की मांग उठाई|उन्होंने मांग किया कि एमएलसी उनकी मांगो को शासन स्तर तक पहुचायेंगे|
इस मौके पर दिनेश कुमार ,नंदलाल ,सत्यनारायण ,सुरेश कुमार ,गोविंद ,राकेश कुमार ,कमलेश ,हाजरा खातून ,राजाराम ,भगवान ,आरती देवी के साथ भारी संख्या में बीडीसी सदस्य उपस्थित रहें|






