तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ा गांव में पहाड़ी पर गुरुवार की तड़के सुबह एक वृद्ध आदिवासी का शव सिद्ध के पेड़ से लटकता देख गाँव मे सनसनी फैल गयी , ग्रामीणों की सूचना आनन फानन में मौके पर पहुँचे हल्का के एसआई एनामुल हक ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से नीचे उतराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया |
मृतक की शिनाख्त गांव के ही 66 वर्षीय शिवशंकर चेरों पुत्र दिलेश्वर के रूप में हुई |पुलिस के जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है इसकी वजह पारिवारिक कलह बतायी जा रही है| मृतक के तीन लड़के व दो लडकियां है जिनकी शादी हो चुकी है|
मृतक पेशे से मजदूरी किसानी करता था|






