तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| बुधवार को रावण को वध कर लंका पर विजय प्राप्त करने के उपरांत गुरुवार की शाम नगर में भगवान राम का विजय जुलूस के रूप में रथ पर सवार हो शोभायात्रा निकाली गई | शोभायात्रा नगर के रामनगर से निकली जो पूरे क़स्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण किया | इस दौरान भगवान राम ,लक्ष्मण ,सीता व हनुमान जी के दर्शन के लिए पूरे क़स्बे के रहवासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया और पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी|शोभायात्रा में श्री राम जी की सेना चली के धुन पर लोग झूमते हुए साथ साथ चले|इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार , सीओ आशीष मिश्रा , प्रभारी निरीक्षक श्री कांत राय शोभायात्रा के साथ साथ चले| आज शोभायात्रा की मनोरम झांकी लोगों का ध्यान बरबस सी आकर्षित कर रही थी जिससे लोग श्रद्धा से रोमांचित हो रहे थे|






