लावारिस बैग मिलने से सनसनी

IMG-20221018-WA0023

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र मे स्थित रेलवे स्टेशन से महज कुछ दुरी पश्चिम तरफ रेलवे किनारे पुल के पास मंगलवार को एक बड़ी बैग लावारिस अवस्था में पड़े होने से लोगों में संदेह व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार किसी ने थाने विंढमगंज में सुचना दिया की काले बैग लावारिस हालत में पड़े है । जिस पर थाने के सब इंसपेक्टर सुरेंद्र सिंह व कांस्टेबल सुनील कुमार मौके पे पहुंचे । बैग की जांच की तो उसमें पवित्र बाईबल, पितल थाली कटोरा और कपडो से भरी हुई थीं।कुछ कागजात मिले जिसमें लिखा था गोस्नर एवंजेलिकल लुथेरान कलीशा छोटानागपुर और असम दक्षिण पूर्वी डायोसिस टकरमा पेरिश कौंसिल लिखा हुआ था। विंढमगंज पुलिस बैग अपने साथ ले गई !

About the Author

Leave a Reply