खराब हो गईं स्ट्रीट लाइटें, गांवों में फिर से छाया अंधेरा

IMG-20221018-WA0022

चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात
कहावत ठीक बैठती है स्ट्रीट लाइट पर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बुटवेढवा ग्राम में उजाले के लिए शासन से आदेश के बाद विद्युत पोल पर सरकारी खजाने से लाखों खर्च कर प्रधान ने स्ट्रीट लाइटें लगवाईं लेकिन कुछ ही दिन में लाइटें बंद होने लगीं. वर्तमान स्थिति यह है कि शायद ही किसी पोल में स्ट्रीट लाइट जल रही हो लेकिन सरकारी फाइलों में तो गांव रोशन हैं. विंढमगंज के अधिकतर गांवों में सरकारी आदेश आने के बाद टेंडर कर प्रधानों ने विद्युत पोल पर लाइटें लगवाईं थीं. स्ट्रीट लाइट लगाने वाली संस्था ने एक से दो वर्ष तक की वारंटी देकर लाइट लगाया. ब्रांड के नाम पर एक हजार से पन्द्रह सौ तक की लाइटों का भुगतान सरकारी खजाने से कि गयी ग्राम प्रधान कहते हैं कंपनी वाले आएंगे ठीक करने लेकिन आज तक ठीक नहीं हुआ लाइट लगने से गांव में रोशनी भी फैली लेकिन यह 15 दिन से एक महीने बाद बंद होनी शुरू हो गई और गांव मे फिर से अंधेरा छा गया. स्ट्रीट लाइट तो कही कही जली ही नहीं. इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान से की तो प्रधान ने ठिकेदारो को दोसी ठहराया कंपनी ठेकेदार पर थोपते हुए कहा कि, ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य ठिकेदारो द्वारा किया गया है हमने भी कइ बार ठेकेदार से शिकायत किया हु पर कोई सुनता नहीं,
हकीकत तो ये है कि अच्छी कम्पनी की स्ट्रीट लाइट लगाई गई होती है तो यह समस्या नहीं आती लेकिन यहां तो लोकल स्ट्रीट लाइट लगवाकर ओरिजनल स्ट्रीट लाइट का पेमेंट कर मोटी रकम का बंदरबांट किया गया है. इससे सरकारी फाइलों में भले ही स्ट्रीट लाइटें रोशनी दे रही हों, हकीकत में यह धीरे धीरे सब खराब हो रही हैं.
ग्राम पंचायत अधिकारी अरशद खान ने कहा ठेकेदारों द्वारा लोकल स्ट्रीट लाइट लगाई गई है जिसकी भुगतान नहीं किया गया है अगर कंपनी की लाइट होगी उसे रिप्लेसमेंट किया जाएगा ग्रामीण सुरेंद्र, बचनू, रमेश,गोपाल राम, राजू, का कहना है कि लाइट लगी थी तो चारो और प्रकाश था मानो चारो ओर दिवाली हो स्ट्रीट लाइट अब खराब हो गयी है फिर अंधेरा हो गया हम सभी ठगे-ठगे से महसूस कर रहे हैं क्यों कि कुछ ही दिनों में अंधेरा छा गया कई बार शिकायत किया मगर कुछ नहीं हुआ कुछ ही दिन बाद दिपावली छठ है लेकिन जिम्मेदार कुछ नहीं करते शासन प्रशासन को जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराएं!

About the Author

Leave a Reply