तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
गढ़वा धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत सचिवालय में आधार सेवा केंद्र का उपमुखिया प्रतिनिधि निरंजन कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र कुमार साह पूर्व उप मुखिया उदय शाह ने फीता काटकर शुभारंभ किया वही उप मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि हमारे टाटीदीरी पंचायत में आधार केंद्र खुल जाने से हमारे पंचायत वासियों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। वही सुरेन्द्र साह ने बताया कि धुरकी प्रखंड में एक ही आधार केंद्र रहने से यहां के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था वही 10 से 15 किलोमीटर दूर धुरकी जाना पड़ता था तब जाकर के आधार कार्ड बनता था । आधार कार्ड केंद्र संचालक राहुल कुमार साह ने बताया कि हमारा पंचायत वासी के आधर कार्ड बनवाने में सहुलियत होगा और मैं सेवा भाव से काम करेंगे इस अवसर पर पूर्व उप मुखिया उदय साह, निरंजन साह, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गौतम कुमार रवि, संजय साह, इस्तयाक अंसारी, संजय कुमार,हरीहर सिंह, विकास कुमार रवि के अलावे काफी संख्या में लोग मौजूद थे।






