तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
गढ़वा धुरकी प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा धुरकी : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर गुरुवार को धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार द्वारा थाना मुख्यालय समिप के छठ घाटों का निरीक्षण किया गया व सफाई भी करवाई। उन्होंने शिवमंदिर स्थित छठ घाट का जेसीबी मशीन लगाकर सभी झाड़ी व आसपास के गंदगी को साफ कराया
इस दौरान थाना प्रभारी ने पूजा समिति के लोगों को कई दिशा-निर्देश दिए। घाटों के निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ छठ घाट पर पहुंचने वाले सभी मार्गों की साफ-सफाई तथा लाईट, लगाने को सलाह दिऐ घाटों की साफ-सफाई, छठ व्रतियों के स्नान के लिए झरना, साउंड तथा घाटो पर भोलेंटियर की तैनाती समेत कई विषयों पर चर्चा किया।ताकि छठ व्रती निर्मल मनसे भगवान भास्कर को पुजन कर सकें। थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन हर प्रकार से छठ व्रतियों के सहयोग में मुस्तैद रहेगी।इस दौरान छठ घाट के पूजा समिति के संरक्षक रामसवरूप सास,दिपु सिंह,विवेक सिंह, रंजीत कुमार, रोहित कुमार ,अभिषेक कुमार घनश्याम साह, सहित समिति के दर्जनों युवा साफ-सफाई में शामिल थे।






