संस्थापक ए एस यादव ने स्मार्टफोन वितरित किया

IMG-20221107-WA0004

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन रायपुर के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि सादात बीडीओ शिरीष वर्मा एवं लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के संस्थापक ए एस यादव ने स्मार्टफोन वितरित किया। शिक्षा संकाय (बीएड) के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के परिवेश में टेक्नालॉजी का शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग जगह है। संस्थापक एएस यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को एक नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री धन्यवाद और प्रशंसा के पात्र हैं। अंत में प्रबंधक अजय यादव ने विद्यार्थियों को इसका सदुपयोग करते हुए जीवनपथ पर अग्रसर होने की सलाह दी। उन्होंने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

About the Author

Leave a Reply