तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे के शिवाला स्थित गुरुद्वारे में सोमवार की शाम प्रकाशोत्सव (गुरुनानक जयंती ) धूमधाम से मनाई गयीं| सिक्ख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में शबद कीर्तन किया ,इसके बाद सभी ने गुरुनानक जी को नमन कर जन कल्याण की प्रार्थना की| इसके बाद प्रसाद के रुप मे अनुयायियों ने चना व हलुआ का प्रसाद ग्रहण किया | इस मौके पर अजित सिंह ,आलोक अग्रहरी ,प्रशांत सिंह , पीयूष अग्रहरी , डॉ विनय , राजेश्वर आढ़ती समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें|






