तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। सनबीम विद्यालय दिलदारनगर के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव लक्ष्य 2022 के आयोजन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वार्षिकोत्सव के शीर्षक द्वारा यह प्रदर्शित होता है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए। साथ ही साथ ऐसे पक्षों को भी दर्शाया गया है, जिन्हें देखकर हम वस्तुस्थिति से पूर्ण रूप से अवगत हो पाते है। सनबीम दिलदारनगर के सुसज्जित परिसर में रंगमंच पर रंग-बिरंगी पोशाकों में सुसज्जित बच्चों ने अपनी कला से दर्शको का मन मोहा। आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्वमंत्री व वर्तमान जमानियाॅ विधायक ओमप्रकाश सिंह तथा डी0 एच0 के0 एडुसर्व के चेयरमैन दीपक मधोक और निदेशक श्रीमती भारती मधोक के द्वारा दीप प्रज्ज्वल्लित करके किया गया। अतिथियों का सत्कार तथा विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य तथा निदेशक का सम्मान विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह व प्रवीण कुमार सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक व शिक्षा संबंधी प्रत्येक कार्यों व उनसे सम्बन्धित वर्ष भर की गतिविधियों का आंकड़ा और अन्य उपलब्धियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम स्वर प्रवाह और अभिवादन नृत्य के द्वारा वार्षिकोत्सव में आये हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों व अभिभावकों का सम्मान किया गया।






