राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की मासिक बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की मासिक बैठक अंधऊ पावर हाउस के संगठन भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में विद्युत आपूर्ति तथा राजस्व वसूली और नेवर पैड पर कार्यवाही में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जनपद अध्यक्ष अवर अभियंता रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान में शासन तथा उच्च प्रबंधन द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक न्यूनतम संसाधन जैसे डैमेज पोल, तार को बदलने हेतु आवश्यक सामग्री ,लंबी दूरी की स्पेन के बीच में लटके हुए तारों को बीच में पोल लगाने का एस्टीमेट, विभिन्न ग्रामों में अति भारीत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का स्टीमेट उच्च प्रबंधन को और अभियंताओं द्वारा प्रेषित किया गया है लेकिन आवश्यक सामग्री नहीं मिल पाने के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। जनपद प्रचार सचिव तपस कुमार द्वारा बताया गया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के अवर अभियंता प्रेमचंद के गलत निलंबन के खिलाफ तत्काल अग्रिम प्रत्यावेदन देकर यदि प्रबंधन द्वारा बहाली नहीं होती है तो जिले के समस्त अवर अभियंता वर्क टू रूल के तहत काम करेंगे।

Leave a Comment