Kanhaiya Kumar on Hindutva: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- ‘हिंदुत्व कोई फेयर एंड लवली क्रीम नहीं…’

image_editor_output_image-1283871505-1668266810812

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

Kanhaiya Kumar in Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. शुक्रवार (11 नवंबर) को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि हिंदुत्व (Hindutva) कोई ‘फेयर एंड लवली’ क्रीम (Fair and Lovely Cream) नहीं है कि जब सर्दी आएगी तो होंठों के लिए और पैरों के लिए दूसरी क्रीम होगी.
कन्हैया कुमार ने कहा, “हिंदुत्व एक उचित विचारधारा है, एक राजनीतिक विचारधारा है. अगर आप सावरकर को पढ़ेंगे जो यहां महाराष्ट्र में पैदा हुए थे, तो आप समझ जाएंगे. आज व्हाट्सएप पर जो प्रसारित किया जा रहा है वह सॉफ्ट हिंदुत्व और हार्ड हिंदुत्व है…जहर जहर होता है, चाहे वो सांप के बच्चे का हो चाहे एक वयस्क सांप का हो.”

About the Author

Leave a Reply