आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त गढ़वा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी गढ़वा से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी ( गढवा) धुरकी प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल करवापहाड गांव मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने अधीनस्थ अधिकारीयो के साथ जनता दरबार का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्धाटन उपायुक्त के साथ वंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार बीस सुत्री अध्यक्ष ई0 ओबैदुलाह अंसारी सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता तथा विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव सहित प्रमुख शांति देवी जीप सदस्या सुनिता कुमारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया इसके पूर्व जेएसएलपीएस की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उच्च अधिकारीयों को पुष्प गुचछ देकर सम्मानित किया उपायुक्त ने जनता दरबार मे विभिन्न योजनायें के तहत योग्य लाभुको के बीच परिसम्पत्तियो का वितरण तथा केसीसी लोन का भी वितरण किया उपायुक्त ने जनता दरबार मे लोगों को उत्साहित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश से यह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसका सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है लाखो लोग जनसमस्या का आवेदन दे रहै है साथ ही त्वरित कार्रवाई के साथ समाधान भी हो रहा है उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा पलायन नही करने की नशीहत देते हुए सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना सावित्रीबाई फुले समृधि योजना मुखयमःत्री रोजगार सृजन फुलोजानो सहित सभी योजनाओं पर क्रमश प्रकाश डाला लोगो को उत्साहित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आवेदन को विभिन्न स्टाल मे दे उन्होंने किसी भी योजना मे बिचौलिया गिरी पर तत्काल थाना सहित उन्हे सुचित करने की बात कही तथा एसीबी से पकडवाने की नसीहत देते हुए कहाकि किसी भी सूरत मे बिचौलिया प्रथा बर्दाश्त योग्य नही है उपायुक्त ने उक्त गाँव मे छबीस लाख सतर हजार रूपये की राशि का परिसमपति तथा लोन का वितरण करते हुए 55लोगो को कम्बल 20लोगो को वृद्धापेशन की सुविधा के साथ व्हील चेयर सहित वैसाखी का वितरण किया इस मौके पर दामोदर जायसवाल संतोष जायसवाल रामाशंकर जायसवाल मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान सत्यनारायण बैठा साबिर अंसारी मुखिया सगुनी राम। सभी विभाग के ‌अधीकारी कर्मचारी सहित सैकडों लोग उपस्थित थे जबकि बीडीयो अरूण कुमार सिंह ने सधन्यवाद के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की

Leave a Comment