दुद्धी के तरफ से आ रहा स्कार्पियो ने मोटर साईकिल मे जोरदार टक्कर मारी

चालक फरार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज जारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पोलवा में दुद्धी के तरफ से रहा होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल में पीछे से आ रहे स्कार्पियो ने मारा जोरदार टक्कर होने से मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा मोटरसाइकिल चालक स्थानीय विंढमगंज के रहने वाला घायल राकेश कुमार एडवोकेट उम्र 38 वर्ष पुत्र देवप्रसाद ने स्वयं बताया कि सोनभद्र का स्कॉर्पियोS10 गाड़ी नंबर UP 64Y3235 धक्का मारकर विंधमगंज की ओर भागने लगा। चोटिल राकेश कुमार ने स्वयं बताया कि घायल अवस्था में ही गाड़ी नंबर को तत्काल नोट किया जमीन पर लिखा और अपने हिम्मत से ही थाना विंढमगंज को सूचित किया कि काले रंग का स्कॉर्पियो हमें धक्का मार कर भाग रहा है थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने तत्काल अपने थाने के सहयोगियों से बैरिकेटिंग जगह-जगह कराकर उस गाड़ी को पकड़ने में कामयाब हुए पर गाड़ी चालक भाग निकला फिलहाल मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो को थाना प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया बाकी घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है, थाने को सूचित कर दिया गया है, प्रशासन आगे की कार्रवाई मे जुटी है।

Leave a Comment