सेवा परमो धर्म झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पत्नी बीडीसी उषा देवी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट

केतार। गढ़वा
केतार प्रखंड क्षेत्र के बलीगढ़ पंचायत के मोटंगवां गांव निवासी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की पत्नी पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने गरीब असहायों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए कम्बल का वितरण किया।गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य के लिए अच्छी सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से हम लोग इन बेसहारा लोगों को कुछ दिन के लिए दुख दूर कर सकते हैं। एवं जिस उम्मीद से मेरे पंचायत के सभी सम्मानित जनता ने मुझे आशीर्वाद दे कर अपने पंचायत के सेवा के लिए चुना है मैं उनके हर उम्मीदों पर तत्परता से खारा उतरूंगी, गरीबों की सेवा उनके सुख दुःख में सामिल होना ही मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य है। उक्त बातें उन्होंने मोटंगवां गांव स्थित अपने आवास पर कम्बल वितरण के दौरान कही। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं मजा तब है, जब गरीबों व असहायों के लिए भी कुछ करें। समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। कम्बल दे कर उन्हे ठंड से बचने के मशविरा दिया। मौके पर कम्बल पा कर रामसूरत चेरो, बौद्ध चेरो, सोना चेरो, बिगनी कुंवर, सुखनी देवी, कबूतरी देवी, रामो देवी, सोमरी देवी अन्य सभी काफी उत्साहित हुए।

Leave a Comment