होश में रहो नहीं तो, अंजाम बहुत बुरा होगा- मुखिया

image_editor_output_image-572072893-1672227378416

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

गढ़वा धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टाटीदिरी पंचायत के पनघटवा गांव निवासी ग्रामीणों ने धुरकी थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है
आपको बताते चलें कि पनघटवा गांव निवासी सुजीत कुमार राम पिता राजेंद्र राम, राजेंद्र यादव पिता कैलाश यादव, उपेंद्र सिंह पिता जितन सिंह, कामदेव यादव पिता बंसी यादव एवं नेपाली सिंह पिता अंबिका सिंह ने धुरकी थाना में आवेदन दिया है!
आवेदन में लिखा है कि गांव के ही डीलर सह मुखिया सगुनी राम के यहां राशन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी लेने पर उनके द्वारा गाली गलौज किया जाता है और मुखिया का धौंस दिखाया जाता है तथा यह बोला जाता है कि ज्यादा बोलोगे तो बहुत जल्द अंदर करा दूंगा उनका पूरा परिवार व मुखिया मारपीट पर उतारू हो जाते हैं! पांचों लोगों को नजर पर चढ़ा लिया हूं होश में रहो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा!
सुजीत कुमार राम व अन्य ने उक्त आवेदन के माध्यम से ही प्रशासन से मांग किया है कि अपने स्तर से जांच कर उचित करवाई किया जाए
उक्त संबंध में मुखिया सगुनी राम से संपर्क साधा गया तो बताया कि उक्त लगाया गया आरोप गलत है!
अब देखना यह है कि प्रशासन करवाई करती है या नहीं!

इधर धुरकी थाना प्रभारी से संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं किए

About the Author

Leave a Reply