तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
शक्तिनगर / सोनभद्र
– जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है जहाँ एक स्वर्ण व्यवसाई को दुष्कर्म के झूठे आरोप में मुकदमा दर्ज कराकर धन उगाही करने के साथ ही मानसिक प्रताड़ना किया जा रहा था । वही इस प्रकरण में पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जब जांच शुरू की तो पूरा मामला फर्जी निकला,स्वर्ण व्यवसाई के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर एक महिला अधिवक्ता व पुरुष अधिवक्ता द्वारा कूट रचना करके धन व स्वर्ण उगाही करने के लिए दबाव बना रहे थे ।
– वही इस पूरे मामले में दो महिला व दो अधिवक्ता पर विभिन्न धाराओं में पुलिस ने धारा 386, 120बी, 506, 193, 419, 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है ।






