जानवरो के शिकार के उद्देश्य से बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से नाबालिग घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट

जंगली जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से बिछाई गई थी जंगल में तालाब किनारे 11000 वोल्ट का नंगा तार

केतार: केतार प्रखंड के परसोडिह पंचायत के कोसडिहरा गांव में जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से जंगल में तालाब के किनारे ग्यारह हजार वोल्ट का नंगा तार ग्रामीणों के द्वारा बिछाया गया था। अतः ट्यूशन जाने के क्रम में शौच के लिए गए कधवन निवासी चंद्रदेव चौधरी के नाबालिक पोता उक्त करंट के चपेट में आने से जख्मी हो गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तत्पश्चात चंद्रदेव चौधरी कधवन निवासी 7/12/22 को लिखित आवेदन केतार थाना में दिया गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि महेंद्र पासवान पिता स्व दिनेश पासवान,विमलेश पासवान पिता नंदकिशोर पासवान,विनय पासवान पिता मुन्नी पासवान,सुदामा पासवान पिता स्व लालमुनि पासवान एवं सभी कोसडिहरा थाना केतार जिला गढ़वा के आलोक में केतार थाना कांड संख्या 96/2022 धारा 287/307/34 भाo दo वीo के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है। जिसके अनुसंधान के अभियुक्त सभी आरोपियों को थाना प्रभारी संतोष कुमार सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापामारी कर 29/12/22 गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वहीं अभियुक्तों के द्वारा अपना अपना अपराध स्वीकार किया गया है, जिसे 30/12/22/ को न्यालय में उपस्थान हेतू भेजा गया।

Leave a Comment