तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र – उत्तर प्रदेश
जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना इलाके पुलिस की टीम द्वारा पति की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपी पत्नी एंव चचेरा भाई को हत्या में प्रयोग किये गए चाकू व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है
आपको बताते चले कि दिनांक 31.12.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सुनील देव पाण्डेय द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गयी कि बीती रात्रि में बृजेश देव पाण्डेय उम्र लगभग 40 वर्ष की उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गयी है । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-946/2022 धारा 302, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज की पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिए गए । इस टीम द्वारा अथक लगन व प्रयास से इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त/ अभियुक्ता 1- विकास देव पाण्डेय पुत्र अनिल देव पाण्डेय, निवासी बुडहरकला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 2- आराधना पाण्डेय पत्नी स्व0 बृजेश देव पाण्डेय, निवासी बुडहरकला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को सुबह बिच्छी गांव के सामने नेशनल हाईवे के पास गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं 01 मोबाइल बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई कर रही है ।
विकास देव पाण्डेय द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मेरा अपनी चचेरी भाभी आराधना पाण्डेय से लगभग 02 साल से प्रेम सम्बन्ध था जिसका शक बृजेश देव पाण्डेय को गया था । जिसको लेकर मेरी प्रेमिका अराधना पाण्डेय को उसका पति काफी मारता-पीटता था । इसलिए घटना का अंजाम मै व अराधना द्वारा मोबाइल पर प्लानिंग कर दिनांक-30.12.2022 की रात्रि को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया ।






