तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड अंतर्गत परसोडिह पंचायत के बांसडीह टोला में मुखिया बसंती देवी के उपस्थिति में नए वर्ष के अवसर पर बीडीओ मुकेश मछुआ, प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी के द्वारा 35 मुसहर परिवार को धोती साड़ी एवं मुसहर परिवार की बच्चीयों को सूट फ्रॉक व बच्चों को शर्ट पैंट वितरण किया। धोती साड़ी तथा बच्चों के द्वारा पैंट शर्ट, सूट फ्रॉक प्राप्त कर मुसहर परिवार काफी उत्साहित हुए। इस दौरान बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि वस्त्र दान करना चाहिए इससे गरीब असहाय लोगों की तन ढकती है यह पुनीत कार्य करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने समाजसेवी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में अगर किसी भी गरीब परिवार को मदद चाहिए तो अवश्य करें। प्रमुख महोदया ने मुसहर परिवारों को वस्त्र दान के दौरान कहीं की संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीबों की मदद करनी चाहिए। गरीबी अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। वहीं मुखिया बसंती देवी ने कहीं कि मदद करने के बाद जो सुख मुझे प्राप्त होता है वो दुनिया की किसी और चीज़ में नहीं लोगों की मदद करने से भगवान भी ख़ुश होते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी धनवान हैं उन्हें चाहिए कि अपने आस पास के असहाय लोगों को मदद करें। मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ,प्रमुख चंद्रावती देवी, मुखिया बसंती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि कलेन्द्र पासवान समाज सेवी उदय प्रसाद,नागेन्द्र ठाकुर ठाकुर उपस्थिति थे।






