तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
निर्धन ,असहायों में बांटे गए 80 कम्बल
भीषण ठंड में कम्बल की सौगात पाकर प्रसन्नचित हुए ग्रामीण
दुद्धी/सोनभद्र| क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए जाबर ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि अभय जायसवाल ने गांव के विभिन्न मजरों निर्धन व असहाय लोगों की ठंड की सौगात कम्बल का वितरण किया |इस दौरान कुल 80 ग्रामीणों में कम्बल का वितरण किया गया ,जिसे पाकर ग्रामीण प्रसन्नचित नजर आए |इस मौके पर मनीष कुमार ,अनुराग कुमार , नंदलाल रवानी ,अंकित ,सुनील ,सुरेश प्रसाद,गोपाल गुप्ता आदि रहे|






