हर घर नल जल योजना में पाइप लाइन बिछाने में अनियमितता को ग्रामीणों में आक्रोश

खुदी हुई मिट्टी को जहां तहां पड़े रहने से आए दिन राहगीर व गाड़ी चालक दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से मुड़ीसेमर,पटेल नगर को जानें वाली व्यस्त सड़क मार्ग है जो इन दिनों हर घर जल कल योजना के अंतर्गत कार्य करा रहे ठेकेदारों के द्वारा रोड को दोनों तरफ से कोड़कर क्षतिग्रस्त कर देने के कारण आज सुबह बैरखण से बनारस तक चलने वाली लोहिया रोडवेज बस सुबह 7:00 से 10:00 तक रुकी रही है जिसके कारण बस के यात्रियों ने भाड़ा वापसी के लिए कंडक्टर से तू तू मै किया साथ-साथ सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित मां काली मंदिर से लेकर मुड़ीसेमर सततवाहिनी नदी तक लगभग 1 किलोमीटर में बना नाली को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर देने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह जोरदार हंगामा किया ।
आक्रोशित ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे रमेश चंद कुशवाहा एडवोकेट ने मौके पर काम करा रहे लार्सन एंड टूब्रो कंपनी ठेकेदार के पेटीदार कांट्रैक्टर सरजू यादव से जमकर वार्तालाप की तथा कहां कि प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण योजना हर घर जल कल में ठेकेदार व पेटीदार के द्वारा मानक के विपरीत जमकर मनमानी के साथ सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में इनकी मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई गई प्रधानमंत्री सड़क योजना जो दुरुस्त ग्रामीण व जंगल पहाड़ों में रह रहे ग्रामीणों को मेन सड़क तक जोड़ने के लिए बनाया गया है उसे भी दोनों तरफ जलकल योजना के नाम पर रोड को कोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है साथ ही साथ रोड को कोड़ने के पश्चात निकली हुई मिट्टी रोड पर बिखरी पड़ी है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है । मौके पर मौजूद राजन द्विवेदी ने कहा कि हर घर जल कल योजना में काम करा रहे ठेकेदारों के द्वारा रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग सलैयाडीह के मुड़ीसेमर तिराहे से लेकर सततवाहिनी नदी तक लगभग 1 किलोमीटर पूरी रात जेसीबी से पाइप बिछाने के लिए खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त कर देने के कारण दर्जनों घरों से निकलने वाला गंदा पानी जहां-तहां बहने लगी है जिसके कारण उठ रही दुर्गंध से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है अगर यही हाल रहा तो हम सब ग्रामीण एकत्रित होकर ठेकेदार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आक्रोशित ग्रामीणों में सुनील कुमार, पंकज शर्मा, डबलू खान, जितेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, सीताराम, रामप्रवेश, जितेंद्र कुमार, प्रेमचंद, सियाराम, उमेश कुमार, आनंद कुमार, रवि कुमार, बबलू प्रसाद, महेश कुमार, मुकेश कुमार सूर्य प्रकाश राजकुमार, दिलीप कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे
वही पाइप बिछाने के दौरान रोड को कोड़कर कुछ इस तरह मिट्टी का ढेर लगा दिया गया था कि आज सुबह प्रतिदिन छत्तीसगढ़ व झारखंड बॉर्डर के बैरखड़ गांव से चलने वाला लोहिया सरकारी बस जो बनारस तक जाती है सुबह 7:00 बजे से लगभग 10:00 बजे तक सलैयाडीह ग्राम पंचायत के बंधु नगर में फंसी रही इस दौरान बस का कंडक्टर अपने उच्च अधिकारियों को सेल फोन के माध्यम से क्षतिग्रस्त रोड हो जाने के कारण आवागमन बहाल नहीं हो सकने की बात बताई। साथ ही साथ बस में यात्रा करने वाले यात्रियों ने भाड़ा वापसी के लिए कंडक्टर से किया इसके बाद किसी तरह लोगो को समझाया गया।

Leave a Comment