तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्दीप शर्मा
अनपरा / सोनभद्र
थाना प्रभारी अनपरा नागेश सिंह एवम रेणुसागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने शुक्रवार की शाम पैदल गश्त कर क्षेत्र का मुआयना किया बिना रोड ककरी सहित रेणुसागर में पैदल गश्त की और वाहनों में शीशे पर काली रील लगाने वालो की रिलो को उतारा एवम हिदायत दी स्थानीय लोगो ने पुलिस के कार्य की प्रशंशा करते हुए कहा कि इस प्रकार गश्त से व्यापारियों एवम शाम के वक्त बाहर निकलने वाली महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और मनबबढ़े युवकों में पुलिस के भय का माहौल बनता है जिस से अपराध पर अंकुश लगता है स्थानीय लोगो ने पुलिस की कार्य शैली की प्रशंशा की गश्त कर संदिग्ध वस्तुओ की जांच की गई भीड़ भाड़ वाली जगह पर जांच की गई ।






