लापरवाही – दुद्धि स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण करने पहुचे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – चाँद प्रकाश जैन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि / सोनभद्र

जहाँ सरकार सबकुछ ठीक ठाक होने का दावा कर रही है वही योगी सरकार में अधिकारियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है अभी कुछ दिनों पहले सरकार में चलने वाले मिड डे मील में नमक रोटी खिलाने को लेकर सरकार की कीर किरी हुई थी वही जनपद सोनभद्र के आदिवासी इलाके के स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता को चटनी रोटी खिलाने के मामला सामने आया है ।
वही इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने दुद्धि स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कहा कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी इसकी जानकारी प्रदेश के उच्चाधिकारियों तक दी जाएगी जिससे गरीबो के हक़ के भोजन पर डाका न डाला जा सके ।

वही चिकित्साधिकारी शाह आलम ने बताया कि मेरे भी संज्ञान में यह मामला आया है और जिस ठेकेदार द्वारा भोजन आपूर्ति की जा रही है उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है जल्द ही कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]