गुलालझरिया के सदस्यों ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र|ब्लॉक क्षेत्र के गुलालझारिया ग्राम पंचायत में नल जल योजना, लघु सिंचाई महिला मेट चयन सम्बन्धित कई कार्यो में मनमाने ढंग से करवाने व चयन करवाने का आरोप लगा कर ग्राम पंचायत गुलालझारिया के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पहुँच कर प्रदर्शन किया व समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुन रहे एडीएम सहदेव मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांव के विकास में हम सदस्यों से किसी भी प्रकार का कोई विचार विमर्श नही किया जा रहा ऐसे में हम पंचायत सदस्य काफी क्षुब्ध है ,प्रकरण की जांच करवाते हुए आवश्यक कार्यवाही किया जाने की मांग की इस मौके पर सदस्यगणो में रामप्रसाद , रामवृक्ष यादव, पंकज सिंह, उमेश कुमार, रजवन्ति देवी, देवंती देवी, लीलावती देवी, जशोमती देवी, श्याम बिहारी के साथ युवा नेता अजय यादव मौजूद रहे ।

Leave a Comment