तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र। आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 13जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आएं। जिसमें 3मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। 3 जन शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया । इस तरह 3 मामले का निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी सहदेव मिश्रा ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र को 1 सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत प्रार्थना पत्र में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहिए। अगर अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई तो ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत रॉय के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।






