तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी विंढमगंज व एसओजी की टीम की मेहनत लायी रंग ,आये दिन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे पुलिस की उड़ाई थी नींद उड़ा रखी थी ।
4 मोटरसाइकिल ,2 लैपटॉप ,एक प्रिंटर , 2 लेमिनेशन मशीन , 2 इन्वर्टर बैटरी, 18 एंड्रॉइड व कीपैड मोबाइल बरामद इनके पास से बरामद किया गया है ।
दुद्धी/ सोनभद्र|पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस, थाना विंढमगंज पुलिस, एस0ओ0जी0 सर्विलांस मय टीम दिनांक 09.01.2023 को समय 17.00 बजे ग्राम बीडर थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र से 03 अभियुक्त एवं । अभियुक्ता के कब्जे से थाना दुद्धी पर पंजीकृत (1) मु0अ0स0 04/23 धारा 457,380 भादवि (2) मु0अ0स0 04/23 धारा 457, 380 भादवि थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र (3) मु0अ0स0 102/22 धारा 379 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र व (4) मु0अ0स0 133/22 धारा 457/380 भादवि थाना दुद्धी व मु0अ0स0 05/23 धारा 411, 414 भादवि थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र व अन्य स्थानों से चोरी गये मोटर साइकिल, चोरी का लैपटाप, प्रिंटर लेमिनेशन मशीन, इंवर्टर, बैट्री, स्टेप्लाइजर, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। रजखड़ अष्टकोणीय कोतवाली पर चोरी का खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अन्तर्प्रान्तीय चोर है जिनका मुख्य पेशा चोरी है। ये सभी एक साथ चोरी की योजना बनाकर दिन में चोरी करने वाले स्थान का रैकी करने के बाद रात में नकब लगाकर घर में चोरी, मोटर साइकिल चोरी करते हैं। चोरी का मास्टर माइंड मुख्य अभियुक्त जादूगर के नाम से प्रसिद्ध हैं। जादूगर पूर्व में जनपद सोनभद्र एवं सोनभद्र की सीमा से सटे प्रदेश छत्तीसगढ़ व झारखण्ड से जेल जा चुका है। मुख्य अभियुक्त की पत्नी इसके अपराधो में सहयोग करती है। पुलिस द्वारा कुल 05 घटनाओं का अनावरण किया गया इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी व नकबजनी घटनाओं पर अंकुश लगेगी।






