वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को किया कंबल वितरण, कराया भोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| कस्बे में संचालित वृद्धाश्रम में गुरुवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज के आप्रेशन हेड मनुराज पणिकर व उनकी धर्मपत्नी चित्रलेखा ने आश्रम रह रही करीब दो दर्जन पुरुष /महिला वृद्ध जनो को कड़ाके की ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित कर निःशुल्क भोजन कराया।इस दौरान वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह ,अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय, ई रजनीश कुमार ,प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे। श्री पणिकर ने बताया कि यह पुनीत कार्य प्रत्येक वर्ष अपने स्वर्गवासी पिता पंकजाछा पणिकर की पुण्यतिथि पर करते है।

Leave a Comment