टेढ़ा में अवैध खनन बालू का परिवहन करते ट्रैक्टर धराया ,सीज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ा गांव में रविवार की शाम कनहर नदी से अवैध खनन कर परिवहन करता हुआ एक ट्रैक्टर को वन कर्मियों ने धर दबोचा और कब्जे में लेते हुए बघाडू रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया | सोमवार को सिजिंग की कार्रवाई करते हुए पत्रावली को जुर्माने के निर्धारण हुए डीएफओ को प्रेषित कर दिया|
बघाडू रेंजर रूप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कनहर नदी से अवैध बालू का खनन कर ट्रैक्टर द्वारा परिवहन किया जा रहा इतने में टीम गठित कर ट्रैक्टर को पकड़ने की त्वरित योजना बनाई और वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को मय बालू लदा धर दबोचा| ट्रैक्टर को सीज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु पत्रावली को डीएफओ कार्यालय प्रेषित कर दिया है|पकड़ा गया ट्रैक्टर गुलाब गोंड का है|

Leave a Comment

[democracy id="1"]