तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र – उत्तर प्रदेश
रेणुकूट,मूर्धवा से लेकर हाथीनाला तक हो रही दुर्घटनाओं में मौत का आखिर कौन है जिम्मेदार – डॉ प्रज्ञा तिवारी
आज डॉ प्रज्ञा तिवारी के नेतृत्व में 18 सदस्यीय दल जन समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा से मिला और अपना छः सूत्रीय मांग पत्र उन्हें दिया गया ।जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए इन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा क्यो कि आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसका निदान कराया जाना नितांत आवश्यक है ।
वही डॉ प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि एस डी एम महोदय को मेरे द्वारा ज्ञापन दिया गया और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द इन सभी विषयों पर कार्य करेंगे और हम सब्जी मंडी को दूसरी जगह विस्थापित करने की कोशिश शीघ्र अति शीघ्र करेंगे स्ट्रीट लाइट लगाने और रोड के किनारे चौड़ी पट्टियां करने व हाथीनाला से मूर्धवा तक आये दिन हो रही दुर्घटना जिससे मौत का कोहराम हमारे शहर में मचा हुआ है उसको खत्म किया जा सके। शहर हमारा है जिम्मेदारी भी हमारी है हम सबको मिलकर के सभी के हित के लिए कार्य करना होगा ।जिससे आये दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके ।
वही ज्ञापन देने के कार्यक्रम में ललित राय, मनीष पाठक इंदू सिंह ,शहजाद खान इमरान खान, सुमन राय, श्वेता गुप्ता, साक्षी सिंह, रविकांत सिंह सोनम श्रीवास्तव, राजविंदर कौर वैभव खरे, मोइन अंसारी,इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।







