दुद्धी में एचडीएफसी बैंक की शाखा का शुभारंभ,उद्घाटन के मौके पर खोले गए खाते

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी क़स्बे में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ शुक्रवार को कर दिया गया वहीं उद्घाटन के मौके पर बैंक में कुल 101 उपभोक्ताओं ने अपने खाते खुलवाए |शाम 4 बजे नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिले के मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार के कर कमलों द्वारा किया गया| मुख्य अतिथि ने कहा बैंक के खुलने आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी|एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड शरीक हसन ने कहा कि दुद्धी की जनता को अत्याधुनिक बैंक समर्पित है बैंक में कोई भी कार्य बिना कोई झंझट झट निपटाया जाएगा इसमें हमारे बैंक कर्मी पूरी लगन व तन्मयता दिखाएंगे बस जनता से सहयोग की अपेक्षा है कि हमारे बैंक के खाता खुलवाए|उन्होंने बताया कि यह शाखा जिले की 8 वीं शाखा है | पूर्वचेयरमैन राजकुमार जी ए टी एम का उद्घाटन किया बता दे कि दुद्धी में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा टीवीएस एजेंसी के ठीक सामने खोली गई है | इस मौके पर शाखा प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता , रेनुकूट शाखा प्रबंधक मो0 तौफीक , सोनभद्र के शाखा प्रबंधक अजय गुप्ता , पर्सनल बैंकर गौरव यादव ,ज्योति द्विवेदी , अंकिता राय , सहनाज ,नागेंद्र कुमार प्रोपर्टी ओनर अनिल जायसवाल कमल कानू सन्तोष जायसवाल जोहर खलीफा के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहें|

Leave a Comment