तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार होली पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण मानने को लेकर पु0 अ0 नी0 कृष्णा उरांव ने देसी शराब चुलाई पर विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान केतार स्थित पालनगर टोला व सिंहपुर गांव में 70 किलो शराब में उपयोग होने वाले जावां महुआ एवं शराब बनाने वाली उपकरण विनिष्ट किया गया। एवं शराब बनाने वाले व्यक्तियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि आगे से शराब चुलाई पर रोक थाम नहीं हुआ तो कानूनन शख्त करवाई की जायेगी, बताते चलें कि दिन गुरुवार को होली की शांति समिति के बैठक में भी उपद्रहियों पर रोक लगाने हेतू देसी शराब चुलाई पर रोक लगाने की बात समाजसेवियों के द्वारा रखी गई थी जिसे देखते हुए तत्परता के साथ केतार पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाई जा रही है, वहीं पु0 अ0 नी0 कृष्णा उरांव ने छापामारी अभियान के दौरान कहा कि इसी सप्ताह दिन बुधवार को भी अवैध शराब चुलाई पर छापामारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी जिसमे 80 किलो जावां महुआ एवं उपकरण विनिष्ट किया गया था, उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह अवैध शराब चुलाई को लेकर लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा।





