अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल व्यक्ति की मौत

हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में व्यक्ति की हुई मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र। आज प्रातः ग्राम महुली में एनएच पर एक अज्ञात फोर व्हीलर गाड़ी ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारा जिससे बुरी तरह घायल हो गया घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने तुरंत टोल फ्री नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस और प्रशासन को सूचना दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली निवासी शशि प्रकाश पुत्र स्वर्गीय बुद्धि नारायण कनौजिया किसी कार्य हेतु एनएच से दूसरे पटरी पर जा रहा था की एक तेज रफ्तार वाहन जोरदार टक्कर मारा जिससे वह अलग फेंका गया और घायल हो गया इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उचित इलाज हेतु ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई जिससे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी लाया गया वहां पर विंढमगंज प्रशासन के एसआई सुरेंद्र सिंह के द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सौंपा गया।

Leave a Comment