कर्मचारियों की लापरवाही की पूर्व में कई शिकायत रहीं हैं
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
दुद्धी /सोनभद्र। सोमवार को दोपहर में उप जिला अधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औचक निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल जाना। उप जिलाधिकारी ने मेडिसिन से लेकर कर्मचारियों की मौजूदगी डॉक्टरों की संख्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किया। उन्होंने अस्पताल दशा देखकर व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ किए जाने का सख्त निर्देश दिया। ताकि आम जनता की स्वास्थ्य सेवा मुकम्मल हो सके इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम अलावा कहीं डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे।







