विंढमगंज के वीआईपी गली में खूब उड़े रंग गुलाल

व्यापारी भाइयों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर लोगों को होली की बधाइयां दी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय बाजार के वीआईपी गली मे शिवम् इलेक्ट्रिक के प्रतिष्ठान के समीप होलिका दहन के बाद मंगलवार को संध्या 7:30 बजे खूब उड़े रंग गुलाल सभी व्यापारी और आए हुए आस पास के लोगो ने रंग गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी लोगो मे भाई चारे का संदेश दिया,लोग होली के गीतों होली खेले रघुवीरा अवध में…..रंग बरसे भींगे चुनरवा ली….. पर थिरकते झूमते नजर आए होली एक ऐसा त्यौहार होता जो होलिका दहन के साथ बुराई का अंत अच्छाई की जीत होती है बुजुर्ग लोगो का मत हैं की अपने अंदर की सारी बुराईयों को होलिका के साथ जलाकर अंत कर सारे जातपात उचनीच को भुलाकर खुशीया मनाना चाहिए इस त्यौहार मे लोग सारे गीले सिकवे दुश्मनी को भूलकर गले मिलते हैं जैसे होलि के दिन दिल मिलजाते हैं रंगो में रंग मिलजाते हैं…… इस कार्यक्रम के मौके पर विकास जयसवाल, संभू चंद्रवंशी, विनय जयसवाल, मनोज केशरी, विक्रम, छोटू, वीरेंद्र कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, सौरभ कांस्यकार,रुपेश केशरी,सुमित कांस्यकर,मंटू केशरी,आकाश जयसवाल, चिंटू केशरी,अमित केशरी, श्रवण प्रजापति,विनय,संजय गुप्ता,भानु गुप्ता , संतोष कुमार ,पल्लू चंद्रवंशी ,ईश्वर चंद,अनिकेत,कमलेश ,रुपेश और अन्य सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment