तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुद्धी ,बघाडू व झारो लैम्प्स में संचालकों चुनाव सम्पन्न हुआ| झारो लैम्पस पर 9 पदों के सापेक्ष 7 निर्विरोध संचालक चुने गए वहीं दो पदों पर मतदान हुआ , चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मनबसा सेक्टर पर नन्दकिशोर ने 10 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी विंध्याचल को चार मतों से हराया और विजयी घोषित हुए वहीं डूमरडीहा सेक्टर से संजय तिवारी ने 21 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी विश्वनाथ को 17 मतों से परास्त कर विजयी घोषित हुए ,कादल सेक्टर पर शिव प्रसाद सिंह ,कटौन्धी सेक्टर पर लक्ष्मण प्रसाद ,कटौली सेक्टर पर देवता सिंह ,गुलालझरिया सेक्टर पर सभापति ,झारोकला सेक्टर पर मीना देवी ,झारोखुर्द पर पूजा देवी ,मझौली सेक्टर पर सूर्यबली निर्विरोध निर्वाचित हुए|
इसी प्रकार दुद्धी लैम्पस के कुल 9 संचालक पदों में से 5 निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं 4 पदों पर चुनाव हुआ | चुनाव अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि धनौरा सेक्टर के दो संचालक पदों पर आशीष कुमार ने 119 मत पाकर व संदीप कुमार ने 104 मत पाकर विजयी घोषित हुए वहीं निकटम प्रतिद्वंदी जंय प्रकाश को 98 व प्रमोद सिंह को 89 मत पर संतोष करना पड़ा | टेढ़ा सेक्टर में दो प्रतिद्वंदी सलीम व सलिमुल्लाह ने 12 -12 मत बराबर पाया जिसमें टॉस जीतकर सलीम विजयी हुए ,सेक्टर मल्देवा से शैलेश कुमार 24 मत पाकर निकटम प्रतिद्वंदी जमुना प्रसाद को 2 मतों से हराया |उन्होंने बताया कि खजूरी सेक्टर से सूर्यमणि गुप्ता , जाबर से अर्जुन , दिघुल से सुनीता देवी , पिपरडीह से राकेश गुप्ता , दुद्धी से छाया गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुई|
इसी प्रकार बघाडू लैम्पस के कुल 9 संचालक पदों पर 4 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं 5 पदों पर चुनाव सम्पन्न हुए , चुनाव अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बघाडू सेक्टर के दो पदों पर देवकुमार 118 व दिवान सिंह ने 100 मत पाकर विजयी घोषित हुए अमृत सिंह को 93 मत पाकर संतोष करना पड़ा |रन्नू सेक्टर में 9 मत पाकर जमुना ने संजय को 4 मतों से परास्त कर विजयी घोषित हुए , मूरता में बाबूराम 11 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी रामप्रसाद को 1 मत से हराया|सरडीहा में रूप नारायण ने 8 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी नीरज को 2 मतों से हराकर विजयी घोषित हुए| इसके अलावा तुर्रीडीह से आशा देवी , अमवार से राजेन्द्र प्रसाद , नगवा से प्रभावती ,महुअरिया से रामसहाय निर्विरोध निर्वाचित हुए|पूरे चुनाव के दरमियान प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय चक्रमण करते रहे और चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया ,दुद्धी लैम्पस पर क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स सुबह से ही मुस्तैद रहें|







