थाना पड़री पुलिस द्वारा गैर इरादन हत्या के मामले से सम्बन्धित दो महिला समेत कुल सात को किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिर्जापुर

सन्तोष मिश्रा

मिर्जापुर – रविवार थाना पडरी अंतर्गत ग्राम थानापुर में बांस काटने के विवाद को लेकर प्रातः 06.30 बजे के लगभग प्रथम पक्ष के दल सिंगार पटेल पुत्र राम बदन व द्वितीय पक्ष के संजय पटेल पुत्र लल्लन पटेल आदि के मध्य झगड़ा हुआ और लाठी-डंडे चले, जिसमें दल सिंगार पटेल उम्र 50 वर्ष पुत्र राम बदन के सिर में गंभीर चोट आयी थी परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दल सिंगार पटेल की मृत्यु हो गई थी मृतक के पुत्र अनिल पटेल की तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 12.07.2021 को प्र0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह उ0नि0 राकेश कुमार, हे0का0 सुमित सिंह का0 संजय सिंह का0 दीपक मौर्या, का0 योगेन्द्र कुमार म0का0 रूचि यादव व नीलम सिंह द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरहुरवां जरहा तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र कल्लननसंजय पटेल पुत्र लल्लन अखिलेश पुत्र बब्बन, लल्लन पुत्र स्व0 भग्गू कल्लन पुत्र स्व0भग्गू व अभियुक्ता रन्नो पत्नी लल्लन माधुरी पत्नी संजय समस्त निवासीगण थानापुर थाना पड़री मीरजापुर को समय 06.05 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संजय पटेल उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बेंत बरामद कर, गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ता को न्यायालय जेल भेजा गया ।

Leave a Comment