तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ सौरभ गंगवार के अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया | इस दौरान कुल 56 शिकायती पत्र आये जिसमें 4 मामलों का निस्तारण मौके पर वहीं 3 मामलों का निस्तारण टीम भेज कर किया गया | सीडीओ ने शेष 49 मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधितो को दिए | इस दौरान डी एफ ओ रेणुकुट प्रभाग स्वतंत्र श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह , सीओ दद्दन प्रसाद गौड़ ,तहसीलदार ब्रजेश वर्मा , डीसी मनरेगा रमेश यादव , पीडी रामशिरोमणि मौर्या , डीपीआओ विशाल सिंह ,बीडीओ नीरज तिवारी ई ओ नगर पंचायत भरत सिंह दुध्दी रेंजर संजय श्रीवास्तव के साथ सर्किल क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह दुद्धी प्रभारी सभी थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहें|





