शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर सो गया पति

IMG-20230403-WA0006

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र|अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरची के बियादामार टोले के भूईया बस्ती में शनिवार रात शराब के नशे में चूर रामप्यारे ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।
नशा इतना ज्यादा था कि उसे एहसास भी नहीं हुआ की पत्नी की मौत हो गई और वह उसी के साथ सो भी गया।शोर गुल के कुछ देर बाद पड़ोस के लोग जब घर में घुसे तो देखा पति पत्नी के साथ सोया है लेकिन पत्नी की मौत हो चुकी है।घटना की सूचना पर रात साढ़े 9 बजे अमवार पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया|
बताया जाता है कि रामप्यारे पुत्र रामसहाय जाति भुईया निवासी ग्राम कोरची ,टोला बियादामर शनिवार शाम को शराब की नशे मे अपने पति ललिता देवी उम्र करीब 45 वर्ष को मोटे डंडे से पीठ व नाक तथा माथा के पास मार कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
अमवार चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर सिंह ने आज सुबह घटना स्थल पहुँच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया ,आरोपी पति अभी फरार है जिसकी तलाश की जारी है|बताया जा रहा है कि मृतिका 8 बच्चों की माँ है|चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतिका का पति दुष्ट स्वभाव का था कल दिन से ही अपनी पत्नी से झगड़ रहा था कि शाम को 7 बजे उसने वारदात को अंजाम दे दिया|

About the Author

Leave a Reply