तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा दुर्ग विजय गांव में आज देर रात 8:00 बजे जामवंत विश्वकर्मा के घर पर जामवंत की विधवा बहू अपना हिस्सा लेने के लिए मरदह मायके से सीधे ससुराल पहुंची। जहां हिस्से को लेकर सास और जेठानी सहित उन लोगों से बहू विश्वकर्मा को लात घुसा से पिटाई कर दी ।जिससे सुषमा घर के दरवाजे पर घायल होकर गिर गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर शादियाबाद पुलिस, 112 पीआरबी पुलिस ,पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा भी मौके पहुंच गए लोगों से बातचीत हो रही थी। तभी भीड़ से किसी ने पत्थरबाजी कर दी
। जिसमें अवधेश कांस्टेबल के सर में चोट लगी। तत्काल पुलिस ने घायल कांस्टेबल और सुषमा देवी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मनिहारी ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर अवधेश सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस सिलसिले में सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र भी मौके पर पहुंच गए ।जहां छानबीन में जुट गए ।दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ग्रामीणों को घर में दरवाजा पीट कर तोड़फोड़ कर बाहर निकाल कर थाने ले जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जामवंत विश्वकर्मा के विधवा बहू सुषमा के परिवारिक बंटवारे के मामले को लेकर आपस में मारपीट हुए थे जिसमें पुलिस यहां पर बातचीत कर रही थी तभी भीड़ में से किसी ने कांस्टेबल को पत्थर से मार दिया। जिसमें तत्काल घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घायल महिला सुषमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में भर्ती कराया गया है। विधिक कार्रवाई में जुट गए हैं।





