27 थाना इलाकों में 42 वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी

IMG-20230403-WA0012

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबेगाजीपुर । सभी 27 थाना इलाकों में 42 वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के एसपी ओमवीर सिंह ने टीम गठित कर दी थी। सभी वांछित, वारंटियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। दरअसल एसपी ओमवीर के निर्देश पर वांछित वारंटी व 41 (1) के तहत तामिल किये व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के क्रम में सभी थाना इलाके से 42 वारंटियों और 34 वांछितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 41 (1) के तहत 119 वारंटियों को सीआरपीसी में नोटिस तामिल कराया गया है। दरअसल जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत ओमवीर सिंह , पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन पर समस्त थानों पर टीमें गठित कर वारंटी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज जनपद के समस्त सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत गिऱफ्तार वारण्टियो की संख्या- 42, व गिरफ्तार वांछित की संख्या-34 तथा 41(1 ) सीआरपीसी में नोटिस तामिल वारण्टियो की संख्या-119 है।

About the Author

Leave a Reply